नई दिल्ली. भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का बल्ला इन दिनों कुछ खामोश है. क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में उन्हें लगातार नाकामी का सामना करना पड़ा है. ऐसे में टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने इशारों ही इशारों में चेतावनी दे डाली है. दूसरे मैच में भारतीय टीम की ओर से नंबर चार पर बल्लेबाजी करने आए ऋषभ पंत ने एक बार फिर लापरवाही भरे शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा दिया. पंत के इस रवैया के बाद टीम के चयनकर्ताओं ने उनके विकल्प को तैयार करना शुरू कर दिया है.चयन समिति के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा है कि वह ऋषभ पंत के विकल्प के तौर पर ईशान किशन, संजू सैमसन और अन्य विकेटकीपरों पर निगाहें रखे हुए हैं.
http://अभनपुर विधानसभा शिवसेना के पुन: प्रभारी बने सोनू दीवाना
पंत पर अब टीम से बाहर होने का भी खतरा मंडरा रहा है. महेंद्र सिंह धोनी के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रेक लेने के बाद से पंत टीम के मुख्य विकेटकीपर के तौर पर खेल रहे हैं, लेकिन उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं. प्रसाद का हालांकि मानना है कि पंत जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी के साथ धैर्य रखने की जरूरत है क्योंकि उनके पास काफी प्रतिभा है. उन्होंने कहा कि हम पंत के वर्कलोड पर भी ध्यान दे रहे हैं. जाहिर सी बात है, हम साथ ही तीनों प्रारूपों में विकल्पों पर भी नजर रखे हुए हैं. टेस्ट में इंडिया-ए के लिए केएस भरत अच्छा कर रहे हैं हमारे पास किशन और सैमसन हैं जो सीमित ओवरों में इंडिया-ए के लिए और घरेलू क्रिकेट में भी अच्छा कर रहे हैं.
http://आरक्षण की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद शहरी सत्ता के लिए दर्जनभर दावेदार











