नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. डेल स्टेन ने मंगलवार को अपने संन्यास का ऐलान किया. डेल स्टेन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 699 विकेट हासिल किए. उन्होंने टेस्ट में 435, वनडे में 196 और टी20 में 64 विकेट झटके. डेल स्टेन ने ट्विटर पर एक बेहद ही भावुक पोस्ट में अपनी टीम के खिलाड़ियों, सभी फैंस, परिवार और पत्रकारों को शुक्रिया कहते हुए संन्यास लिया.
http://पत्रकारों को देख पट्टी-पासा छोड़कर भागा खड़खड़िया संचालक
डेल स्टेन ने अपनी वनडे और टेस्ट टीम की जर्सी की कुछ फोटो पोस्ट करते हुए एक नोट भी लिखा. डेल स्टेन ने लिखा- 20 साल की ट्रेनिंग, मैच, यात्राएं, जीत, हार, भाईचारा, खुशियां. बहुत सी यादें हैं कहने के लिए. बहुत से चेहरे हैं शुक्रिया अदा करने के लिए. आज मैं आधिकारिक तौर पर उस खेल से संन्यास ले रहा हूं जिसे मैं सबसे ज्यादा प्यार करता हूं. खट्टा-मीठा लेकिन शानदार. मैं अपने परिवार, टीम के खिलाड़ियों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं. बता दें कि डेल स्टेन 2343 दिन तक नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज रहे जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है.
http://16 साल के बेटे ने शराबी पिता को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला, गिरफ्तार
Announcement. pic.twitter.com/ZvOoeFkp8w
— Dale Steyn (@DaleSteyn62) August 31, 2021











