আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

16 साल के बेटे ने शराबी पिता को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला, गिरफ्तार

Published on: August 31, 2021
---Advertisement---

बिलासपुर. एक 16 साल के बेटे ने अपने शराबी पिता की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार हिर्री थाना क्षेत्र के मोहदा गांव के शिवकुमार निषाद (45) रविवार की रात शराब के नशे में अपनी पत्नी रामप्यारी (40) को गाली दे रहा था और मारपीट की कोशिश भी की. बाद सोमवार को रामप्यारी दोपहर करीब 12 बजे नदी जा रही थी. इस दौरान भी शिवकुमार रामप्यारी से विवाद करने लगा और उसे मारने के लिए दौड़ गया. बेटे ने बीच-बचाव कर पिता को समझाया. बेटे की बात मानकर कुछ देर तक शिवकुमार शांत रहा. बाद में शिवकुमार नदी के पास पहुंचकर अपनी पत्नी से फिर मारपीट करने लगा.

http://सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी, जानिए नया भाव

लोगों ने इस बात की जानकारी शिुवकुमार के बेटे को दी तो वह भी मौके पर पहुंच गया. बेटे ने यहां भी शिवकुमार को काफी समझाने का प्रयास किया. इसी बहस-विवाद में गु्स्से में आकर नाबालिग बेटे ने अपने पिता को लाठी से पीटा. शिव कुमार वहीं अधमरा हो गया. रामप्यारी ने लोगों की मदद से अपने पति को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने शिवकुमार को मृत घोषित कर दिया. इधर, वारदात को अंजाम देकर आरोपी बेटा भाग निकला. वहीं, रामप्यारी ने पूरे मामले की शिकायत थाने में दर्ज करा दी. बाद रात को ही आरोपी को गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है.

http://खंभे से टकराई तेज रफ्तार ऑडी, विधायक के बेटे-बहू समेत 7 की मौत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now