नई दिल्ली. कर्नाटक के बंगलूरू में एक ऑडी कार बिजली के खंभे से टकरा गई. इस हादसे में तमिलनाडु के होसुर से विधायक वाई. प्रकाश के बेटे-बहू समेत सात की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक कोरमंगला के पास एक तेज रफ्तार ऑडी खंभे से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि ऑडी के परखच्चे तक उड़ गए. घटना देर रात करीब दो बजे की है. कोरमंगला में जो ऑडी कार बिजली के खंभे से टकराई उसमें कुल सात लोग सवार थे, जिसमें चार पुरुष व तीन महिलाएं थे.
http://थलाइवी का गाना ‘तेरी आंखों में’ रिलीज, दिखी जयललिता-एमजीआर की जादुई केमिस्ट्री
टक्कर इतनी जोरदार थी कि छह लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई वहीं सातवें ने अस्पताल जाने के दौरान दम तोड़ दिया. पुलिस के मुताबिक मरने वालों में एक व्यक्ति केरल का भी है. पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हादसे में जिनकी जान गई उनमें करुणा सागर, बिंदु (28), इशिता (21), डॉ. धनासु (21), अजय गोयल, उत्सव और रोहित (23) शामिल है. डीएमके विधायक वाई. प्रकाश ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उनके बेटे करुणा सागर व बहू बिंदू की हादसे में मौत हुई है.
http://सबसे तेज और पावरफुल Defender SUV भारत में लॉन्च, जानिए कीमत









