नई दिल्ली. मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान ‘मैंडूस’ को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान मैंडूस 8 दिसम्बर को तमिलनाडू के पास पहुंचने वाला है. यह पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश की तटों को प्रभावित करेगा. इसकी वजह से तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी बरसात का अलर्ट जारी हुआ है. नौ दिसंबर को तमिलनाडु में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि हवा की गति 7 दिसंबर को 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी.
https://RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, आपके लोन की EMI और बढ़ेगी
वहीं 8 दिसंबर को इसी क्षेत्र में 70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी, हवा की रफ्तार यहां 8 दिसंबर को 90 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है. बता दें, कैबिनेट सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति (एनसीएमसी) की बैठक में बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की गई. मंडूस नाम का यह तूफान 2022 का तीसरा चक्रवात है. इसका नामकरण संयुक्त अरब अमीरात ने किया है. इसका अरबी में अर्थ होता है खजाने का पिटारा. इस साल का पहला तूफान असानी था जो मई महीने में बंगाल की खाड़ी में बना था. इसका नामकरण श्रीलंका ने किया था. अक्टूबर के महीने में आया सितरंग चक्रवात बांग्लादेश में तबाही लाया था. इसको यह नाम थाईलैंड ने यह नाम दिया था.
https://कचना धुरवा को पर्यटन केंद्र के तौर पर विकसित करने की घोषणा









