আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बंगाल की खाड़ी में बन रहा है चक्रवात, तेज बारिश-तूफान की चेतावनी

Published on: March 17, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. साल का पहला चक्रवात दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है और शुक्रवार से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश होने की उम्मीद है, हालांकि पूर्वी तटीय इलाकों में बारिश नहीं होगी. अपने पहले उत्पत्ति-पूर्व मार्ग और तीव्रता पूर्वानुमान में भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि मंगलवार को बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में बना निम्न दबाव का क्षेत्र 19 मार्च की सुबह तक पूर्व-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ेगा और फिर उत्तर की ओर बढ़ेगा और 20 मार्च तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तक पहुंचेगा.

https://इकलौता शिव मंदिर जहां होलिका दहन की रात लगता है मेला

कम दबाव का क्षेत्र शनिवार तक अच्छी तरह से चिन्हित निम्न दबाव वाले क्षेत्र में, फिर और बढ़कर रविवार तक अंडमान व निकोबार द्वीप समूह पर 55-65 किमी प्रति घंटे से 75 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ एक दबाव में बदल जाने की संभावना है. आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि मौसम प्रणाली के सोमवार को चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है. मौसम विभाग ने कहा कि इसके बाद, इसके लगभग उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने और 22 मार्च की सुबह के आसपास बांग्लादेश-उत्तर म्यांमा तटों के पास पहुंचने की आशंका है. एक बार जब यह प्रणाली चक्रवात में बदल जाती है, तो इसका नाम असानी रखा जाएगा, यह नाम श्रीलंका द्वारा सुझाया गया है.

https://स्वास्थ्य विभाग में 243 पदों पर सीधी भर्ती, आवेदन 10 अप्रैल तक

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now