नई दिल्ली. चक्रवाती तूफान गुलाब रविवार शाम को दक्षिणी ओड़िशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में दस्तक दे सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक तूफान की तीव्रता बढ़ गई है और येलो अलर्ट से अपडेट करते हुए ऑरेंज अलर्ट कर दिया गया है. भारतीय मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने कहा कि चक्रवर्ती तूफान के तहत आंध्र प्रदेश और ओड़िशा के लिए चेतावनी जारी की गई है. अनुमान जताया जा रहा है कि तूफान गुलाब दक्षिण ओड़िशा और उत्तर आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके कलिंगापटनम के पास रविवार शाम को लैंडफॉल करेगा.
https://IPL 2021 : बिश्नोई-शमी के दम पर PBKS की शानदार जीत, SRH को 5 रन से हराया
इस दौरान हवाएं 70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने के आसार हैं. समुद्र तटीय इलाकों में तूफान को लेकर जारी येलो अलर्ट को अपग्रेड किया गया है और अब इसे ऑरेंज अलर्ट कर दिया गया है. इस बीच उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर डीप डिप्रेशन लगभग पश्चिम की ओर बढ़ गया जिससे चक्रवाती तूफान गुलाब तेज हो गया. मौसम विभाग के मुताबिक, ये चक्रवाती तूफान रविवार तक सक्रिय रह सकता है और इसके सोमवार को कमजोर होने की संभावना है.
https://नदी में मिला बायसन का शव, पीएम रिपोर्ट में बताया दम घुटने से हुई है मौत









