पिथौरा. बलौदाबाजार वन मंडल के तहत अर्जुनी बांध के पास जोक नदी में एक मृत बायसन मिला है. पशु चिकित्सक के अनुसार बायसन की मौत दम घुटने से हुई है. बहरहाल वन अमला घटनास्थल पहुंच कर कार्रवाई में जुट गया. जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर देवपुर रेंज के राजादेवरी सर्किल के कोर्राडीह बीट के पास नदी में तैरते बायसन का शव मिला है. जिसे ग्रामीणों ने राह चलते अर्जुनी पुल के पास देखा. ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग अर्जुनी को दी. जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए वन कर्मचारियों ने बायसन की लाश को नदी से निकाला. बायसन के शव मिलने से अब जांच का विषय यह है कि यह वन्य प्राणी गौर (बायसन) की मौत कैसे हुई.
https://IPL 2021 : काम नहीं आई सैमसन की कप्तानी पारी, RR को हराकर टॉप पर पहुंची DC
चूंकि देवपुर व अर्जुनी वन परिक्षेत्र में भारी संख्या में बायसन है. इन क्षेत्रों में इनका लगातार शिकार भी किया जा रहा है इसलिए इस घटना के पीछे शिकारियों का हाथ भी हो सकता है. बहरहाल, पोस्टमार्टम में पशु चिकित्सक ने बायसन की मौत का कारण दम घुटना बताया है. वहीं वर्तमान में नदी में इतनी ज्यादा बाढ़ भी नहीं आई कि यह विशालकाय वन्य प्राणी डूब जाए और उसकी दम घुटने से मौत हो जाए. बहरहाल, उक्त घटना की जांच उच्च स्तर पर करवाई जानी चाहिए जिससे मौत का वास्तविक कारण पता लग सके.
https://छत्तीसगढ़ में एक साथ 7 खेल अकादमियों की ऐतिहासिक शुरूआत







