नई दिल्ली. बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान असानी अब धीरे-धीरे गति पकड़ने लगा है. भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि दक्षिण अंडमान सागर और इसके आस-पास के इलाके में 6 मई को कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है. विभाग ने कहा कि अगर ऐसा होता है तो अगले 24 घंटे में चक्रवाती तूफान ओडिशा के तट से टकरा सकता है. वहीं ओडिशा सरकार ने भी तूफान से निपटने की पूरी तैयारी कर ली है. सरकार ने एनडीआरएफ की 17, ओडिशा आपदा रैपिड एक्शन फोर्स 20 और फायर सर्विस की 175 टीमों को आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का आदेश दिया है. ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त प्रदीप कुमार जेना ने बताया कि चक्रवाती तूफान से क्षतिग्रस्त संभावित ओडिशा के 18 जिलों के जिलाअधिकारियों को किसी भी आपदा से निपटने को तैयार रहने का निर्देश दे दिया गया है.
https://Honda City Hybrid भारत में लॉन्च, देती है 26.5 Kmpl का माइलेज
साथ ही आपदा ने निपटने के लिए सभी प्रकार के तकनीकी उपकरण को तैयार रखने का आदेश दिया है. भारतीय मौसम विभाग के भुवनेश्वर के वरिष्ठ वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने बताया कि 6 मई को कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद तूफान बन सकता है. इस दौरान हवा की अनुमानिक गति 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है. वहीं, 8 मई को चक्रवात के दौरान हवा की गति 75 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है. उन्होंने बताया कि चक्रवात के कारण मछूआरों को 5 मई से 8 मई तक अंडमान सागर एवं पूर्व-केंद्रीय बंगाल की खाड़ी के आप-पास के क्षेत्रों में नहीं जाने की चेतावनी दी गई है. वहीं कम दबाव का क्षेत्र बनने पर परिस्थिति के अनुसार बंदरगाहों के लिए चेतावनी जारी की जा सकती है.
https://एक ही परिवार के 4 लोगों की मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस









