আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

एक ही परिवार के 4 लोगों की मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

Published on: May 6, 2022
---Advertisement---

कांकेर. एक ही परिवार के 4 लोगों की लाश मिली हैं. लॉज के कमरे में पति-पत्नी का शव फंदे पर लटका मिला. वहीं 2 बच्चों की लाश पलंग पर पड़ी थी. जानकारी के मुताबिक रायपुर निवासी जितेंद्र देवांगन अपनी पत्नी सविता देवांगन और 2 बच्चे गुनगुन, टुकटुक के साथ शहर के बस स्टैंड स्थित बस्तर लॉज में आकर बुधवार से ही रुके थे. बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम के बाद भी जब कमरे के दरवाजा नहीं खुला था तब संचालक को शक हुआ. बाद उसने तुरंत ही इस बात की सूचना पुलिस को दी थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे के दरवाजा खोला, तब शव बरामद हुए. संचालक ने बताया की सुबह से एक भी बार कमरे का दरवाजा नहीं खुला था.

https://धाकड़ का गाना She’s On Fire रिलीज, दिखा कंगना का दमदार अंदाज

पुलिस की टीम जैसे ही कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी अंदर जितेंद्र और सविता की लाश फंदे पर लटकी थी. वहीं दोनों बच्चों का शव पलंग पर पड़ा था. ऐसे में आशंका है कि पहले पति-पत्नी ने बच्चों को जहर देकर मारा होगा. बाद दोनों ने फांसी लगा ली है. अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि इन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया है. बच्चों की उम्र 3 से 5 साल के बीच बताई जा रही है. वहीं पति पत्नी की उम्र 38 से 45 के बीच बताई जा रही है. वहीं पत -पत्नी का हाथ पीछे से बंधा हुआ मिला है। इस वजह से पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा है. पुलिस ने रायपुर में इनके परिवार को घटनाक्रम की जानकारी दे दी है. फिलहाल मामले में जांच जारी है.

https://भारत में 47 लाख लोगों ने कोरोना से गंवाई जान, WHO के दावे पर केंद्र ने जताई कड़ी आपत्ति

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now