আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

15 अगस्त को लॉन्च हो सकती है कोरोना की वैक्सीन COVAXIN

Published on: July 3, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. देश में तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच अच्छी खबर आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 15 अगस्त को कोरोना की वैक्सीन कोवैक्सीन (COVAXIN) लॉन्च हो सकती है. इस वैक्सीन को फार्मास्यूटिकल कंपनी भारत बायोटेक ने तैयार किया है. भारत बायोटेक और आईसीएमआर की तरफ से वैक्सीन लॉन्चिंग संभव है. हाल ही में कोवैक्सीन को ह्यूमन ट्रायल की इजाजत मिली है. आईसीएमआर की ओर से जारी लेटर के मुताबिक 7 जुलाई से ह्यूमन ट्रायल के लिए इनरोलमेंट शुरू हो जाएगा. इसके बाद अगर सभी ट्रायल सही हुए थे तो आशा है कि 15 अगस्त तक कोवैक्सीन को लॉन्च किया जा सकता है. सबसे पहले भारत बायोटेक की वैक्सीन मार्केट में आ सकती है.

http://हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर फायरिंग, डीएसपी समेत 8 शहीद

इस लेटर को आईसीएमआर और सभी स्टेकहोल्डर ने जारी किया है. उनका कहना है कि अगर ट्रायल हर चरण में सफल हुआ तो 15 अगस्त तक कोरोना की वैक्सीन कोवैक्सीन मार्केट में आ सकती है. आईसीएमआर की ओर से फिलहाल यह अनुमान लगाया गया है. बीते दिनों ही हैदराबाद की फार्मा कंपनी भारत बायोटेक ने दावा किया था कि उसे कोवैक्सीन के फेज-1 और फेज-2 के ह्यूमन ट्रायल के लिए डीसीजीआई से हरी झंडी भी मिल गई है. कंपनी ने यह भी कहा है कि ट्रायल का काम जुलाई के पहले हफ्ते में शुरू किया जाएगा. बता दें कि भारत बायोटेक की ओर से बनाई गई पहले की वैक्सीन दुनियाभर के देशों में जाती हैं. भारत बायोटेक कंपनी ने इससे पहले पोलियो, रेबीज, चिकनगुनिया, जापानी इनसेफ्लाइटिस, रोटावायरसऔर जिका वायरस के लिए भी वैक्सीन बनाई है.

http://पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 20903 नए मामले, 379 की मौत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now