नई दिल्ली. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि हमारे आंकलन के मुताबिक COVID-19 अब महामारी बन चुका है. स्वास्थ्य संगठन पूरी दुनिया में फैल रहे इस वायरस की सक्रियता से चिंतित है. यह खतरनाक स्तर पर पहुंच रहा है. कोरोना से बचाव के लिए भारत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. भारत ने कोरोना वायरस के मद्देनजर विदेश से आने वाले लोगों का वीजा 15 अप्रैल तक के लिए सस्पेंड कर दिया है.
http://डीआरजी जवान का अपहरण कर नक्सलियों ने की हत्या, गांव के पास फेंका शव
इस प्रतिबंध से राजनायिकों, अधिकारियों, सयुंक्त राष्ट्र संघ और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के कर्मचारियों को छूट मिलेगी. यह प्रतिबंध 13 मार्च 2020 से ही लागू हो जाएगा. सरकार ने यह भी कहा है भारतीय नागरिकों को कठोरतापूर्वक यह सलाह दी जाती है कि गैरजरूरी विदेशी यात्राएं न करें. अगर वे कहीं से भी यात्रा करके वापस लौटते हैं तो उन्हें कम से कम 14 दिन तक लोगों से अलग रखा जा सकता है. सरकार की ओर से कहा गया है कि जो भी विदेशी शख्स भारत आने की इच्छा रखता है, वह पहले भारतीय दूतावास से संपर्क करे.
http://पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के ओएसडी रहे कश्यप और सर्वेयर राणा गिरफ्तार
Ministry of Health & Family Welfare, Government of India: All incoming travelers, including Indians, arriving from or having visited China, Italy, Iran, Republic of Korea, France, Spain & Germany after 15th Feb, 2020 shall be quarantined for a minimum period of 14 days.
— ANI (@ANI) March 11, 2020









