আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

IPL पर फिर कोरोना का खतरा, DC की पूरी टीम क्वारंटाइन

Published on: April 18, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. IPL-2022 के 15वें सीजन में भी कोरोना की एंट्री हो गई है. हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. उसी के चलते अब पूरी दिल्ली टीम को क्वारंटाइन कर दिया गया है. टीम का अगला मैच पुणे में होना है. इसके लिए टीम को रवाना होना था, लेकिन उन्हें होटल में ही रोक दिया गया है. अब सभी खिलाड़ियों का बारी-बारी से दो दिन तक कोरोना टेस्ट होगा. इसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स टीम को अपना अगला मैच पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ खेलना है.

https://9 हजार से भी कम कीमत में लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन, 22 घंटे तक चलेगी बैटरी

यह मुकाबला 20 अप्रैल को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच के लिए दिल्ली टीम को 18 अप्रैल को ही पुणे के लिए रवाना होना था, लेकिन टीम मुंबई स्थित अपनी होटल में ही क्वारंटाइन कर दिया गया है. हाल ही में दिल्ली टीम के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पैट्रिक के बाद रैपिड एंटिजन टेस्ट में दिल्ली टीम का एक प्लेयर भी पॉजिटिव पाया गया है. यह प्लेयर विदेशी बताया जा रहा है. यही वजह रही है कि दिल्ली फ्रेंचाइजी ने यह बड़ा कदम उठाया है. अब सभी खिलाड़ियों का दो दिन तक RT-PCR टेस्ट कराया जाएगा. इसके बाद ही कोई फैसला होगा.

https://तगड़ा झटका! मार्च में 14.55 फीसदी पर पहुंची थोक महंगाई दर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now