আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

तगड़ा झटका! मार्च में 14.55 फीसदी पर पहुंची थोक महंगाई दर

Published on: April 18, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. देश की जनता को करारा झटका लगा है. मार्च महीने में थोक महंगाई दर 14.55 फीसदी के स्तर पर पहुंच चुकी है. गौरतलब है कि इससे पहले फरवरी महीने में यह 13.11 की दर से बढ़ी थी. केंद्र सरकार ने बढ़ती महंगाई के लिए रूस-यूक्रेन युद्ध को जिम्मेदार ठहराया है. सरकार की ओर से जारी किए गए आंकड़ों को देखें तो एक ओर मार्च महीने में सब्जियों और अन्य खाद्य पदार्थों पर महंगाई कम हुई है, तो दूसरी ओर ईंधन और बिजली के दामों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है. सब्जियों पर महंगाई फरवरी में 26.93 फीसदी थी, जो कि मार्च में घटकर 19.88 फीसदी पर आ गई है.

https://KGF Chapter 2 BO Collection: चार दिनों में कमाई 550 करोड़ के पार

वहीं अन्य खाद्य पदार्थों पर महंगाई की दर को देखें तो यह 8.19 से घटकर 8.06 पर आ गई है. मार्च में ईंधन और बिजली पर महंगाई दर 31.50 फीसदी से बढ़कर 34.52 फीसदी पर आ गई है. क्रूड और पेट्रोलियम पदार्थों पर महंगाई दर में तेज इजाफा हुआ और यह बढ़कर 83.56 फीसदी पर पहुंच गई, जबकि फरवरी में यह आंकड़ा 55.17 फीसदी पर था. अन्य क्षेत्रों में देखें तो प्राइमरी आर्टिकल पर महंगाई दर 13.39 फीसदी बढ़कर 15.54 फीसदी, विनिर्मित उत्पादों पर 9.84 से बढ़कर 10.71 फीसदी और कमोडिटी इंडेक्स में 2.69 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. सरकार की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में थोक महंगाई दर पूर्व में जताए गए अनुमान से भी अधिक रही है.

https://रेलवे ट्रैक के किनारे मिली युवती की लाश, मारकर फेंकने की आशंका

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now