कोरबा. एक युवती की लाश उरगा पुलिस स्टेशन के पीछे रेलवे ट्रैक के किनारे मिली है. पुलिस को आशंका है कि पहले उसकी हत्या की गई है. फिर उसके शव को फेंक दिया गया है. फिलहाल मामले की जांच जारी है. जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह रेलवे के कर्मचारियों ने ही उरगा थाना के पीछे से रेलवे ट्रैक किनारे लाश देखी थी. पास जाकर देखने पर पता चला कि यह लाश युवती की है. इसके बाद तुरंत ही इस बात की सूचना पुलिस को दी गई थी. सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.
https://सीजी जनादेश इम्पैक्ट : लापरवाही से सागौन जलकर राख, डिप्टी रेंजर निलंबित
मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले शव को देखा तो पुलिस को युवती के सिर पर गहरे चोट के निशान मिले हैं. पास में ही उसका चप्पल मिला है. पुलिस को उसकी हत्या की आशंका है. आशंका यह भी है कि किसी ने उसे चलती ट्रेन से धक्का दे दिया होगा. इधर, फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया. फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर जांच की है. टीम का कहना कि युवती की उम्र करीब 22 से 25 साल है. फिलहाल शव को बरामद कर पीएम के लिए भेजा गया है. वहीं शव की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी हुई है.
https://जहांगीरपुरी हिंसा में घायल ASI ने कहा- मैंने जो देखा उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता







