नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोरोना के सबसे ज्यादा 9971 नए मामले सामने आए हैं जबकि 287 लोगों की मौत हो गई है. कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 246628 हो चुकी है. इनमें 120406 एक्टिव केस हैं जबकि 119293 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं. वहीं अब तक 6929 लोगों की हो गई है. अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका, ब्राजील, रूस, ब्रिटेन के बाद कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में भारत अब पांचवें स्थान पर आ गया है. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में 1920061, ब्राजील में 672846, रूस में 458102, ब्रिटेन में 286,294 मरीज हो गए हैं. जबकि भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 46 हजार को पार कर चुकी है.
http://छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 74 और नए मरीज, अब 734 एक्टिव केस
दिल्ली के अस्पतालों में होगा सिर्फ दिल्ली वालों का इलाज : केजरीवाल
नई दिल्ली. दिल्ली में दिल्ली सरकार और प्राइवेट अस्पतालों में केवल दिल्ली के निवासियों का इलाज होगा. जबकि दिल्ली में स्थित केंद्र सरकार के अस्पतालों में सभी का इलाज होगा. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को इसका ऐलान किया. उन्होने कहा कि जून के अंत तक 15 हजार कोरोना के मरीजों के लिए बेड की जरूरत होगी. एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर सरकार ने ये फैसला लिया है कि दिल्ली सरकार के अस्पतालों में सिर्फ दिल्ली के लोगों का इलाज होगा.
http://उज्जवला योजना : गैस वितरण में फर्जीवाड़ा, 1534 नग सिलेंडर के साथ 3 गिरफ्तार
India reports the highest single-day spike of 9971 new #COVID19 cases; 287 deaths in the last 24 hours. Total number of cases in the country now at 246628, including 120406 active cases, 119293 cured/discharged/migrated and 6929 deaths: Ministry of Health and Family Welfare pic.twitter.com/x1YQDTqWPb
— ANI (@ANI) June 7, 2020









