আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 74 और नए मरीज, अब 734 एक्टिव केस

Published on: June 7, 2020
---Advertisement---

रायपुर. प्रदेश में शनिवार देर रात 74 नए कोरोना मरीज़ों की पहचान की गई. इनमें जिला कवर्धा से 42, रायपुर से 11, दुर्ग से 6, जशपुर व बलौदाबाजार से 3-3, रायगढ़, महासमुंद, कोरबा व बिलासपुर से 2-2 व बेमेतरा से 1 हैं. एम्स रायपुर ने इसकी पुष्टि की है. इससे पहले 23 मरीजों की पुष्टि हुई थी. इस तरह शनिवार को कुल 97 मरीज मिले हैं. अब एक्टिव मरीजों की संख्या 734 हो गई है. प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 997 हो गई है. इनमें 259 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं. जबकि 4 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है.

http://उज्जवला योजना : गैस वितरण में फर्जीवाड़ा, 1534 नग सिलेंडर के साथ 3 गिरफ्तार

प्रयास में प्रवेश के लिए अब 24 और एकलव्य के लिए 26 जून को होगी परीक्षा

रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शिक्षण सत्र 2020-21 में प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में और एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा की तिथियों में संशोधन किया गया है. संशोधित कार्यक्रम के अनुसार प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए परीक्षा 24 जून को सुबह 10.30 से 1.00 बजे तक आयोजित की जाएगी. इसी प्रकार एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा संशोधित तिथि के अनुसार 26 जून को प्रातः 10.30 से 12.30 बजे तक आयोजित होगी.

http://अमानवीयता : गर्भवती गाय को खिलाया विस्फोटक, बुरी तरह जख्मी

मुख्यमंत्री को सरायपाली अघरिया समाज ने सौंपा 3.76 लाख रुपए का चेक

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से शनिवार को यहां उनके निवास कार्यालय में सरायपाली विधायक किस्मत लाल चंद के नेतृत्व में आए सरायपाली अघरिया समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की. समाज के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को कोरोना महामारी के बचाव एवं नियंत्रण के प्रयासों में सहयोग एवं जरूरतमंदों की मदद हेतु 3.76 लाख रुपए का चेक सौंपा. यह राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा की जाएगी. मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सरायपाली अघरिया समाज के इस योगदान की सराहना की. इस अवसर पर अमृत पटेल, खेमराज पटेल, विश्वनाथ नायर, प्यारेलाल पटेल, नेहरू पटेल, जितेंद्र पटेल एवं अघरिया समाज के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
88713427

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now