नई दिल्ली. भारत में कोरोना रोजाना नए रिकॉर्ड बना रहा है. यहां संक्रमितों की संख्या 14 लाख के आंकड़े को पार कर चुकी है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 49,931 नए मामले सामने आए हैं और 708 लोगों की मौत हुई है. देशभर में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 14,35,453 पहुंच गई है. इनमें 4,85,114 सक्रिय मामले हैं जबकि अब तक 9,17,567 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. कोरोना वायरस की वजह से अब तक देश में 32,771 लोगों की मौत हो चुकी है.
http://429 नए कोरोना मरीज मिले, 261 डिस्चार्ज, अब 2626 एक्टिव केस
रिकवरी रेट 63.92% हो गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों के मुकाबले संक्रमण मुक्त हो चुके लोगों की संख्या 4,17,694 अधिक है. देश में कोविड-19 नमूनों की जांच की संख्या 1.68 करोड़ के पार चली गई है. भारतीय आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक 26 जुलाई तक कुल 1,68,06,803 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से अकेले रविवार को 5,15,472 नमूनों की जांच गई. वर्ल्डोमीटर के मुताबिक दुनियाभर में अब तक 1 करोड़ 64 लाख से ज्यादा संक्रमण के मामले आ चुके हैं जबकि अब तक 6 लाख 51 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है.









