रायपुर. प्रदेश में रविवार को 429 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. इनमें जिला रायपुर से 199, दुर्ग से 84, बिलासपुर से 22, बस्तर से 21, राजनांदगांव से 19, बलौदाबाजार से 18, बीजापुर, दंतेवाड़ा से 11-11, सुकमा से 9, रायगढ़ से 7, कांकेर से 6, जांजगीर-चांपा से 4, कवर्धा, बेमेतरा, मुंगेली से 3-3, सूरजपुर व बालोद से 2-2, धमतरी, कोरबा, महासमुंद, सरगुजा, कोरिया से 1-1 हैं. जिनकी अस्पताल भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं 261 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. जबकि 4 लोगों की मौत हो गई. शनिवार देर रात जांजगीर-चांपा जिले से 2 मरीजों की पहचान की गई थी. बता दें कि प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 7613 पहुंच गई है. इनमें एक्टिव मरीजों की संख्या 2626 है. वहीं 4944 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं. जबकि अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है.
स्कूली विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण 14 अगस्त तक
रायपुर. प्रदेश में कक्षा पहली से दसवीं तक के सभी पात्र विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकों का वितरण 14 अगस्त तक किया जाएगा. संचालक लोक शिक्षण जितेन्द्र शुक्ला ने समस्त संभागीय संयुक्त संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी और जिला मिशन समन्वयकों को शिक्षा सत्र 2020-21 में स्कूली विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तक वितरण के संबंध में निर्देश जारी किए हैं. संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि कक्षा पहली से दसवीं तक के सभी पात्र विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकों का वितरण 14 अगस्त तक अनिवार्यतः पूर्ण करा लिया जाए. निर्देश में कहा गया है कि पाठ्य पुस्तकों का वितरण कार्य कोविड-19 से संबंधित सर्तकता के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पालकों और शिक्षकों के माध्यम से सुविधा अनुसार पूरा कराया जाए.
ध्यान रहे कि किसी भी स्थिति में विद्यार्थियों को पुस्तक वितरण के लिए शाला में नहीं बुलाया जाना है. यह भी सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी स्थिति में पात्र विद्यार्थी निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों की प्राप्ति से वंचित न रहे. दिशा-निर्देश के अनुपालन में शाला, संकुल, विकासखण्ड और जिला स्तर वितरण और पावती संबंधी दस्तावेज एवं रजिस्टर का संधारण करते हुए शत-प्रतिशत वितरण कार्य किया जाए. वितरण की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी/जिला मिशन समन्वयक 24 अगस्त तक अनिवार्यतः लोक शिक्षण संचालनालय और प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा रायपुर को प्रेषित करें. इसके साथ ही निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों की प्राप्ति और वितरण की ऑनलाइन मॉनीटरिंग भी की जाएगी.
http://Samsung Galaxy A71 का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
#COVID19UPDATE
अभी अभी 124 नए कोरोना पाज़िटिव मरीज़ों की पहचान हुई ।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO@Niharikaspeaks pic.twitter.com/sO2PANhGnh— Health Department CG (@HealthCgGov) July 26, 2020
आज कुल 305 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 261 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत आज डिस्चार्ज हुए। राज्य में
कुल पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 7489 है व एक्टिव मरीज़ों की संख्या 2502 है।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/pHInDUS7Si— Health Department CG (@HealthCgGov) July 26, 2020







