আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Samsung Galaxy A71 का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

Published on: July 26, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. सैमसंग ने Samsung Galaxy A71 का नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया है. नए वेरिएंट को हेज क्रश सिल्वर कलर में उतारा गया है. इस कलर में ग्राहकों को 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा जिसकी कीमत 32,999 रुपए है. फोन ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है. सैमसंग Galaxy A71 में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन (1080×2400 पिक्सल) है. इसमें Qualcomm Snapdragon 730 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है. जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा.

http://PET, PPHT, PPT और PMCA की परीक्षा स्थगित, तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्राप्त अंकों के आधार पर

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है. पहला एफ/ 1.8 अपर्चर के साथ 64 मेगापिक्सल, दूसरा अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ 12 मेगापिक्सल और तीसरा व चौथा 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस कैमरा है और फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल कैमरा है. कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं. इसमें स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. पावर के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी है जो 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

http://इस लड़की के गाने से इंप्रेस हुए अमिताभ, वीडियो शेयर कर कहा- आपने मेरा दिन बना दिया

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now