আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 12881 नए केस, 334 की मौत

Published on: June 18, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 12881 नए केस सामने आए हैं और 334 लोगों की मौत हुई है. जबकि 7,390 मरीज ठीक हुए हैं. अब देश में कुल मरीजों की संख्या 3,66,946 हो गई है. इनमें से 1,60,384 सक्रिय मामले हैं, वहीं 1,94,325 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 12,237 लोगों की मौत हो चुकी है. रिकवरी रेट  53.95 प्रतिशत पर पहुंच गया है. अमेरिका, ब्राजील, रूस के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में भारत चौथे स्थान पर आ गया है. भारत से ज्यादा केस अमेरिका (2,233,957), ब्राजील (960,309), रूस (553,301) में हैं.

http://छत्तीसगढ़ प्रदेश हैंडबॉल संघ के चेयरमैन बने विनोद

वहीं, रोजाना आ रहे केस के मामले में भारत अमेरिका और ब्राजील के बाद तीसरे नंबर पर बना हुआ है. पिछले 24 घंटे में जिन 334 लोगों की मौत हुई है उनमें से 114 की महाराष्ट्र, 67 की दिल्ली, 48 की तमिलनाडु, 27 की गुजरात, 18 की उत्तर प्रदेश, 12 की हरियाणा, 11 की पश्चिम बंगाल, आठ की कर्नाटक, छह-छह लोगों की पंजाब और मध्यप्रदेश, पांच की राजस्थान, तीन की बिहार, दो-दो लोगों की जम्मू कश्मीर और आंध्र प्रदेश में मौत हुई है. छत्तीसगढ़, झारखंड, पुडुचेरी, तेलंगाना और उत्तराखंड में कोविड-19 से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई.

http://ऑनलाइन शिक्षा के नाम पर निजी स्कूल संचालक नहीं कर सकेंगे फीस वसूली

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now