আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ प्रदेश हैंडबॉल संघ के चेयरमैन बने विनोद

Published on: June 17, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. विधायक एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश स्काउट गाइड के कमिश्नर विनोद चंद्राकर की सक्रियता को देखते हुए छत्तीसगढ़ हैंडबाल संघ का चेयरमैन बनाया गया है. श्री चंद्राकर की नियुक्ति पर हैंडबाल संघ के पदाधिकारियों ने हर्ष जताया है. जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ हैंडबाल संघ की हुई बैठक में चेयरमैन को लेकर चर्चा हुई. जिसमें सर्वसम्मति से महासमुंद विधायक श्री चंद्राकर के नाम पर मुहर लगाई गई. प्रदेश हैंडबाल संघ ने मंगलवार को रायपुर में विधायक श्री चंद्राकर को इसकी जानकारी दी. बाद इसके भारतीय फेंसिंग संघ के महासचिव बशीर अहमद खान, संतोष यादव, प्रदीप चंद्राकर अध्यक्ष हैंडबाल संघ महासमुंद, सयैद इमरान अली सहसचिव छग हैंडबाल संघ, मनीष चंद्राकर, अनिल नायक, रूपेश महिलांग, आशीष कुशवाहा, कपिल पेंदरिया आदि ने विधायक श्री चंद्राकर से मुलाकात कर बधाई दी.

http://71 नए कोरोना मरीज मिले, 148 डिस्चार्ज, अब 756 एक्टिव केस

विधायक ने चबूतरा सहित सीसी रोड निर्माण का किया भूमिपूजन

महासमुंद. विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने बुधवार को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में लाखों रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया. इस दौरान विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल की मंशानुरूप अब शहरों के साथ ही गांवों में का भी सर्वांगीण विकास होने लगा है. बुधवार को विधायक श्री चंद्राकर के मुख्य आतिथ्य में ग्रामीण सेवा सहकारी समिति मर्यादित कनेकेरा मुख्यालय शेर में चबूतरा निर्माण, ग्राम झालखम्हरिया में सीसी रोड निर्माण व चबूतरा निर्माण, ग्राम बोरियाझर में सीसी रोड निर्माण तथा ग्राम खट्टी में चबूतरा निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष भागीरथी चंद्राकर ने की. विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि गांवों में विकास कार्यों को लेकर प्रदेश सरकार का पूरा ध्यान है. वैसे भी जब गांव और पंचायत का विकास होगा तभी राज्य का विकास को सकेगा.

http://ऑनलाइन शिक्षा के नाम पर निजी स्कूल संचालक नहीं कर सकेंगे फीस वसूली

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now