আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 11929 नए मामले, 311 की मौत

Published on: June 14, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 11929 नए मामले आए हैं. जबकि 311 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 320922 हो गई है. हालांकि अब तक 162379 लोग ठीक होकर घर वापस जा चुके हैं. जबकि 149348 कोरोना मरीजों का इलाज अभी जारी है. रिकवरी रेट 50.59% हो गया है. वहीं देशभर में कोरोना से अब तक 9195 मौतें हो चुकी हैं.

http://लगातार 8वें दिन महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए कितने बढ़े दाम

इसमें से महाराष्ट्र में अब तक 3,830, गुजरात में 1,448 और दिल्ली में 1,271 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है. पश्चिम बंगाल में 463 ,मध्य प्रदेश में 447, तमिलनाडु में 397 और उत्तर प्रदेश में 385 लोगों की मौत हो गई है. राजस्थान में 282, तेलंगाना में 182, आंध्र प्रदेश में 82, कर्नाटक में 81, हरियाणा में 78, पंजाब में 65, जम्मू कश्मीर में 55, बिहार में 39, उत्तराखंड में 23 और केरल में 19 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है. ओड़िशा में अब तक 10, झारखंड और असम में आठ-आठ, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश में छह-छह लोगों की मौत हो चुकी है. चंडीगढ़ में पांच, पुडुचेरी में दो, मेघालय,त्रिपुरा और लद्दाख में एक-एक मरीज की मौत हुई है.

http://छत्तीसगढ़ में 38 नए कोरोना मरीज मिले, महासमुंद जिले से 8 केस

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
88713427

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now