আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

लगातार 8वें दिन महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए कितने बढ़े दाम

Published on: June 14, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है. देश की सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने रविवार को लगातार 8वें भी दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है. पेट्रोल के दाम 62 पैसे और डीजल के दाम 64 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं. ये बढ़ोतरी ऐसे समय हो रही है जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है. पिछले आठ दिनों में पेट्रोल और डीजल दोनों ईंधन के दाम में क्रमश: 4.52 रुपए और 4.64 रुपए लीटर की बढ़ोतरी हुई है.

http://छत्तीसगढ़ में 38 नए कोरोना मरीज मिले, महासमुंद जिले से 8 केस

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 62 पैसे बढ़कर 75.78 रुपए प्रति लीटर हो गई है. वहीं डीजल की कीमत 64 पैसे बढ़कर 74.03 रुपए प्रति लीटर हो गई है. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 82 रुपए के पार चली गई है. मुंबई में पेट्रोल के भाव 82.79 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं. वहीं डीजल की कीमत 72.64 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर पहुच गई है. कीमत में यह बढ़ोतरी देशभर में की गई हैं लेकिन प्रत्येक राज्य में वैट (मूल्य वर्धित कर) अथवा स्थानीय बिक्री कर के आधार पर इनके दामों में अंतर हो सकते हैं.

http://अधिकारियों-कर्मचारियों को ड्यूटी पर बुलाने वाली सरकार के मंत्री ख़ुद मंत्रालय क्यों नहीं जा रहे?

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
88713427

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now