नई दिल्ली. दुनिया भर में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण के बीच अब साइबर हमलावर बड़े वर्चुअल हमले की साजिश रच रहे हैं. भारत में साइबर सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रही CERT-In ने ट्वीट करते हुए कहा है कि साइबर हमलावर कोरोना महामारी के बीच बड़ा साइबर अटैक करने की तैयारी में हैं. उन्होंने कहा कि ये हमला आज से ही शुरू हो सकता है. ये हमले ई-मेल के जरिए सरकार की ओर से वित्तीय सहायता का काम देखने वाली सरकारी एजेंसियों, विभाग तथा कारोबारी संस्था बनकर किए जा सकते हैं. बताया गया है कि यह संदेहास्पद मेल सरकार के नाम वाली ई-मेल आईडी ncov2019@gov.in से भेजा जा सकता है. हमलावर ऐसे स्थानीय अधिकारी बनकर धोखे वाली मेल भेज सकते हैं जिन्हें सरकार द्वारा वित्तपोषित कोविड-19 समर्थित सेवाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
http://सूर्य ग्रहण का अद्भुत नजारा, उत्साह के साथ देख रहे युवा
फिशिंग हमले की जानकारी देते हुए बताया गया है कि ये असली वेबसाइट की तरह लगती हैं और लोगों को अपनी ओर मेल और टेक्स्ट मैसेज खोलने के लिए आकर्षित करती हैं. इन वेबसाइट की लिंक में वायरस होता है, जिसे क्लिक करते हीयूजर के सिस्टम में मालवेयर आ जाता है, या सिस्टम फ्रीज हो जाता है या फिर आपकी जरूरी जानकारी हैकर के पास पहुंच जाती है. सरकार की ओर से बताया गया है कि साइबर हमलावरों के पास 20 लाख से ज्यादा लोगों की निजी ईमेल आईडी होने की आशंका है. ठगों के ई-मेल ‘फ्री कोविड-19 टेस्टिंग फॉर ऑल रेजीडेंट्स ऑफ दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई और अहमदाबाद’ की थीम के साथ इसे तैयार किया है. ऐसे में अब कोई भी मेल खोलते समय काफी सावधानी बरतने की जरूरत है.
http://सोनाक्षी ने छोड़ा ट्विटर, लिखा- आग लगे बस्ती में, मैं अपनी मस्ती में
CERT-In issued advisory on COVID 19-related Phishing Attack Campaign by Malicious Actors. pic.twitter.com/x8WO3TseCM
— CERT-In (@IndianCERT) June 20, 2020









