पिथौरा. सूर्य ग्रहण का अद्भुत नजारा आज नगर के युवा उत्साह के साथ देख रहे हैं. बादलों की ओट में आते-जाते इस ख़गोलीय घटना को देखने एक ओर युवा वर्ग उत्साहित दिखा वहीं अध्यात्म को मानने वाले लोग पूजा-पाठ एवं मंत्रोच्चार कर रहे हैं. वैसे इस बार के सूर्य ग्रहण में युवा वर्ग अध्यात्म से हटकर विज्ञान की एक ख़गोलीय घटना को देखने उत्सुक नजर आए. कुछ स्थानों पर युवा छात्र-छात्राएं ग्रहण देखते रूढ़िवादी माता-पिता के गुस्से का शिकार होते रहे. बावजूद वे इस अद्भुत नजारे को छोड़ना नहीं चाह रहे हैं. आसमान में बादल होने के बावजूद सूर्य रुक-रुक कर दिखाई दे रहा है जिससे लगातार युवा जुटे हैं.
http://सोनाक्षी ने छोड़ा ट्विटर, लिखा- आग लगे बस्ती में, मैं अपनी मस्ती में

http://पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 15413 नए मामले, 306 की मौत
योग को बनाएं अपने जीवन का हिस्सा : मुख्यमंत्री
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अपने रायपुर स्थित निवास में प्रातः योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास किया. इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को योग दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की. मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि भारत की बहुत प्राचीन परंपरा में से एक है योग. जिसे हम अष्टांग योग के रूप में भी जानते है. यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और समाधि ये आठ हिस्से अष्टांग योग के है. आसन इन सबका जोड़ है लेकिन यम और नियम पर विशेष जोर देने की आवश्यकता है, तभी अष्टांग योग का लाभ जीवन में मिल सकता है. मैं सभी साथियों से निवेदन और आग्रह करना चाहता हूं कि योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाए. कुछ समय अपने लिए निकाले, जिसमें आप यम, नियम, आसन और प्राणायाम का पालन करें.







