আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 15413 नए मामले, 306 की मौत

Published on: June 21, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 15413 नए मामले सामने आए हैं और 306 लोगों की मौत हुई है. इसके बाद देशभर में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 4,10,461 हो गई है, जिनमें से 1,69,451 सक्रिय मामले हैं और 2,27,756 लोग ठीक हो चुके हैं. अब तक 13,254 लोगों की मौत हो चुकी है. रिकवरी रेट 54.12 प्रतिशत पर पहुंच गया है. वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, पूरी दुनिया में कोरोना से चार लाख 66 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और 89 लाख 15 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं जबकि 47 लाख 38 हजार से ज्यादा लोग ठीक भी हो चुके हैं.

http://WHO ने कहा- तेजी से फैल रहा कोरोना वायरस, एक नए और खतरनाक फेज में दुनिया

लगातार 15वें दिन महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

नई दिल्ली. तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने रविवार को लगातार 15वें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है. रविवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 35 पैसे की बढ़ोतरी की गई, इसके बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 79.23 रुपए प्रति लीटर हो गई. वहीं, डीजल की कीमत में 60 पैसे ही वृद्धि होने से, इसकी कीमत 78.27 रुपए प्रति लीटर हो गई. कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 80.95, 86.04 और 82.58 रुपए प्रति लीटर है. डीजल के दाम क्रमश: 73.61, 76.69 और 75.80 रुपए है. बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं.

http://विधायक के साथ गुरूकुल आश्रम पहुंचे प्रभारी मंत्री, बच्चों का हाल जाना

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now