रायपुर. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने नगरीय निकाय चुनाव 2019 नगर पलिका निगमवार पर्यवेक्षकों की सूची जारी की है. देखिए सूची- जिला-कोरिया, नगर निगम चिरमिरी मोतीलाल देवांगन, जिला-सरगुजा, नगर निगम अंबिकापुर खेलसाय सिंह, जिला-रायगढ़, नगर निगम रायगढ़ सत्यनारायण शर्मा, जिला-कोरबा, नगर निगम कोरबा सुभाष धुप्पड़, जिला-बिलासपुर, नगर निगम बिलासपुर रविन्द्र चौबे, जिला-धमतरी, नगर निगम धमतरी अग्नि चंद्राकर, जिला-रायपुर, नगर निगम रायपुर बैजनाथ चंद्रकार, जिला-दुर्ग, नगर निगम दुर्ग धनेन्द्र साहू, जिला-राजनांदगांव, नगर निगम राजनांदगांव मोहम्मद अकबर, जिला-बस्तर, नगर निगम जगदलपुर कवासी लखमा.
http://सूर्य ग्रहण देखते पीएम मोदी की तस्वीर पर बोला यूजर- मीम बनेंगे, मिला ये जवाब
http://ग्रहण के दौरान कुछ इस तरह दिखा सूर्य, आप भी देखें यह दुर्लभ तस्वीर
पत्थर से टकराई बाइक, चालक मृत
महासमुंद. बुधवार रात एनएच-353 खल्लारी थाना क्षेत्र में हाड़ाबंद ओव्हरब्रिज के पास एक बाइक चालक मार्ग किनारे लगे माईल्ड स्टोन से टकरा गया जिससे उनकी मौत हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम घोंच निवासी रोशन विश्वकर्मा बाइक क्रमांक सीजी 06 जीएम 3091 से किसी कार्य से पचेड़ा आया था. रात करीब 10 बजे वापस लौटते समय ओव्हरब्रिज के आगे लगे माईल्ड स्टोन से टकरा गया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रोशन दूर जा गिरा और सिर पर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने सूचना पर मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है.







