पिथौरा. आज सुबह 8 बजे से सूर्य ग्रहण का अलौकिक नजारा क्षेत्र में दिखाई दिया. सुबह से नगर में बादल छाए हुए थे. हल्की बूंदाबांदी के बाद भी बादलों का आना-जाना जारी था. इस बीच दूरी ग्रहण की दुर्लभ तस्वीरे कैमरे में कैद की गई. स्थानीय खेल मैदान में भी सूर्य ग्रहण के बारे में वैज्ञानिकों की राय एवं टेलिस्कोप से सूर्यग्रहण देखने की व्यवस्था की गई थी पर आसमान पर छाए बादलों ने व्यवधान उतपन्न किया. फ़ोटो, डॉ. तनु खनूजा
http://रवीना टंडन, फराह खान और भारती सिंह के खिलाफ FIR, लगा ये आरोप
वरिष्ठ पत्रकार रविकांत कौशिक के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल महासमुन्द जिले के बागबाहरा विकासखंड के ग्राम कोमा पहुंचकर वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय रविकांत कौशिक के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए. श्री बघेल ने स्वर्गीय कौशिक के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की. मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय कौशिक के परिवारजनों से मुलाकात कर अपनी शोक-संवेदना प्रकट की और उन्हें ढांढस बंधाया. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक मोहन मरकाम भी मुख्यमंत्री के साथ थे. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर आयोजित शोक-सभा में कहा कि वरिष्ठ पत्रकार रविकांत कौशिक हमारे बीच नहीं रहे, इस पर विश्वास करना कठिन है. मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि श्री कौशिक एक सक्रिय पत्रकार थे और उन्होंने निर्भीक एवं निडरता के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना उल्लेखनीय योगदान दिया.
http://जियो के इन प्लान्स पर मिल रहा है कैशबैक, ऐसे उठाएं फायदा







