नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार को कांग्रेस ने अपना तीसरा घोषणापत्र जारी किया. इस घोषणापत्र को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद और पीएल पुनिया ने जनता के बीच जाकर तैयार किया है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कांग्रेस का तीसरा घोषणापत्र जारी किया, जिसे उन्नति विधान नाम दिया गया है. बता दें कि इससे पहले 21 जनवरी को भर्ती विधान और उससे पहले 8 दिसंबर को शक्ति विधान जारी किया गया था.8 दिसंबर को जारी शक्ति विधान में महिलाओं के लिए घोषनाएं की गई थीं, जबकि 21 जनवरी को युवाओं के लिए जारी भर्ती विधान में 20 लाख नौकरी का वादा किया गया था.
https://उर्वरक विक्रय में मिली अनियमितता, दुकानें हुई सील
प्रियंका गांधी ने ‘उन्नति विधान’ जारी करते हुए कहा कि हमारी सरकार बनने पर 10 दिनों के अंदर किसानों का पूरा कर्ज माफ किया जाएगा. इसके अलावा 2500 रुपए में गेंहू-धान और 400 रुपए में गन्ना खरीदा जाएगा. गो धन योजना के तहत गोबर को 2 रुपए किलो से खरीदा जाएगा. इसके अलावा आवारा पशु से होने वाले नुकसान पर 3 हजार रुपए का मुआवजा दिया जाएगा. प्रियंका गांधी ने बताया कि कांग्रेस की सरकार आती है तो बिजली का बिल आधा किया जाएगा. इसके अलावा कोरोना काल का बकाया बिजली बिल माफ किया जाएगा. प्रियंका गांधी ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान जान गंवाने वाले कोविड योद्धाओं को 50 लाख का मुआवजा मिलेगा. इसके अलावा कोरोना की आर्थिक मार झेलने वाले परिवार को 25 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी.









