बलौदाबाजार. कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देश पर जिले के सभी किसानों को उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने एवं दुकानों के लगातार शिकायतों के चलते कृषि विभाग द्वारा सतत कार्रवाई की जा रही है. इस तारतम्य उर्वरक निरीक्षक कसडोल द्वारा ग्राम बया के विकास ट्रेसर्स में छापेमारी कर यूरिया क्रय कर ले जा रहे किसानों से पूछताछ किए जाने के पश्चात् किसानों द्वारा यूरिया 600 रुपए प्रति बोरी के दर से बिना बिल खरीदी किया जाना पाया गया. जिस पर उर्वरक निरीक्षक द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त उर्वरक गोदाम सील कर 14 दिनों के लिए उर्वरक बेचने पर प्रतिबंधित करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.
https://हिना ने खास अंदाज में लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि, बैक टू बैक गाए 8 गाने
संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं होने पर लाइसेंस निलबंन करने की कार्रवाई की जाएगी. इसी प्रकार विकासखण्ड सिमगा द्वारा ग्राम हिरमी के वर्मा कृषि केन्द्र में छापेमारी की गई. उक्त विक्रय केन्द्र में भारी अनियमितता पाई गई. विक्रय केन्द्र में उर्वरक स्कंध एवं मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं था. कृषकों का बिल भी नहीं दिया जा रहा था तथा अन्य आवश्यक अभिलेखों का भी उचित संधारण नहीं किया गया था. जिस पर उर्वरक निरीक्षक द्वारा उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत कार्रवाई करते हुए 21 दिनों के उर्वरक विक्रय प्रतिबंधित कर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. इसी प्रकार श्याम ट्रेडर्स, हिरमी का भी औचक निरीक्षण किए जाने पर अनियमितता पाई गई है. जिस पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.
https://AMO Jaunty Plus इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च, फुल चार्ज में 120 किमी की रेंज







