नई दिल्ली. AMO Electric Bikes ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Jaunty Plus भारत में लॉन्च किया है. इसइलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 1,10,460 रुपए तय की गई है. इसमें एक हाई परफॉर्मेंस मोटर के साथ 60 V/40 Ah एडवांस्ड लिथियम बैटरी मिलता है. इसमें एक क्रूज कंट्रोल स्विच, इलेक्ट्रॉनिक असिस्टेड ब्रेकिंग सिस्टम (ई-एबीएस), एंटी-थेफ्ट अलार्म और मजबूत चेसिस मिलता है. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में टेलिस्कोपिक फोर्क सस्पेंशन, हाई ग्राउंड क्लीयरेंस, साइड स्टैंड सेंसर, सेंट्रल लॉकिंग, फ्रंट डिस्क ब्रेक, डीआरएल लाइट्स और इंजन किल स्विच जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.
https://महाभारत में भीम का किरदार निभाने वाले प्रवीण कुमार का निधन
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में एक बार फुल चार्जिंग में यूजर को 120 किमी से ज्यादा की ड्राइविंग रेंज मिलेगी. यह एक डीसी मोटर से लैस है जो एक फास्ट-चार्जिंग सुविधा के साथ आता है. इलेक्ट्रिक वाहन को फुल चार्ज होने में चार घंटे का समय लगता है. ईवी में फिक्स्ड और पोर्टेबल बैटरी पैक का ऑप्शन मिलेगा. इसमें यूजर के लिए मोबाइल यूएसबी चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है. नया इलेक्ट्रिक स्कूटर तीन साल की वारंटी के साथ आएगा और यह पांच कलर वैरिएंट्स में उपलब्ध. इसमें रेड-ब्लैक, ग्रे-ब्लैक, ब्लू-ब्लैक, व्हाइट-ब्लैक और येलो-ब्लैक जैसे रंग शामिल है. स्कूटर को 15 फरवरी से 140 डीलरशिप पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा.
https://PM Kisan : जानिए किस महीने आएगा 11वीं किस्त का पैसा, फटाफट करा लें रजिस्ट्रेशन










