नई दिल्ली. केंद्र सरकार की ओर से अब तक किसानों के खाते में 10 किस्तों का पैसा ट्रांसफर कर दिया गया है और जल्द ही 11वीं किस्त का पैसा भी किसानों के खाते में ट्रांसफर होने वाला है. अगर आपने अभी तक इस स्कीम में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तो फटाफट करा लें. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम की 10वीं किस्त का पैसा 1 जनवरी 2022 को किसानों के खाते में ट्रांसफर किया गया था. देश के करोड़ों किसानों के खाते में 2000 रुपए की किस्त ट्रांसफर की गई थी. बता दें पीएम किसान स्कीम के तहत किसानों को पहली किस्त का पैसा 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच में दिया जाता है.
https://नाबालिग का अपहरण के बाद हत्या, 50 लाख की मांगी थी फिरौती
वहीं, दूसरी किस्त का पैसा 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच में ट्रांसफर किया जाता है. इसके अलावा तीसरी किस्त का पैसा 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच में ट्रांसफर किया जाता है. इस हिसाब से देखें तो अप्रैल की शुरुआत में किसानों के खाते में 11 किस्त का पैसा ट्रांसफर हो जाएगा. अगर आपने अभी तक इस स्कीम में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तो आप जल्दी से रजिस्ट्रेशन करा लें. इस स्कीम में रजिस्ट्रेशन कराने की प्रक्रिया काफी आसान है. आप ऑनलाइन घर बैठे ही रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. इसके अलावा कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर भी आप रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.
https://पापा की बहुत याद आती है.. कहकर रो पड़ी बच्ची, इमोशनल वीडियो वायरल










