আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कांग्रेस नेता के बेटे ने गोली मारकर की खुदकुशी, कारण अज्ञात

Published on: July 27, 2020
---Advertisement---

अंबिकापुर. एक कांग्रेस नेता के बेटे ने रविवार देर रात गोली मारकर खुदकुशी कर ली. फिलहाल आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है. घटना कोतवाली क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक बाबूपारा निवासी व कांग्रेस नेता माधवेंद्र सिंह के पुत्र अर्जुनेंद्र सिंह (30) ने रविवार देर रात करीब 12 बजे लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली. गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों सहित फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस ने पिस्टल बरामद कर ली है. वहीं परिजनों और अर्जुनेंद्र सिंह के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है.

http://पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 49931 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 14 लाख के पार

सीएएफ कैंप में नक्सलियों का हमला, एक जवान शहीद

नारायणपुर. नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच सोमवार सुबह मुठभेड़ हो गई. इसमें एक जवान शहीद हो गया. जानकारी के मुताबिक कड़ेमेटा कैंप सुरक्षा में लगे जवानों पर नक्सलियों ने सोमवार को घात लगाकर हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने स्नैपिंग अटैक किया है. इसमें सीएएफ का एक जवान शहीद हो गया. जवाबी फायरिंग में नक्सली वहां से भाग खड़े हुए. घटना की सूचना मिलते ही जिला मुख्यालय से अतिरिक्त बल को घटना स्थल के लिए रवाना किया गया है. नक्सलियों की क्षेत्र में मौजूदगी की आशंका को देखते हुए वहां सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है.

http://Samsung Galaxy A71 का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now