रायपुर. हाईकमान ने प्रदेश के अपने सभी विधायकों को दिल्ली बुलाया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शुक्रवार सुबह दिल्ली जाएंगे. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव पहले से ही दिल्ली में हैं. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने दिल्ली में प्रेस से चर्चा में कहा कि पार्टी ने ढाई साल के फॉर्मूले पर कभी बात नहीं की. यह सिर्फ मीडिया का कयास था कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री चुने जाने पर क्या ऐसा कोई फॉर्मूला बनता है. हाईकमान पार्टी में लोगों की भूमिका तय करता है और हम उन जिम्मेदारियों को निभाते हैं. उन्होने कहा कि अगर कोई व्यक्ति किसी टीम में खेलता है तो क्या वह कप्तान बनने के बारे में नहीं सोचता?
http://सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानिए आज का भाव
क्या आप नहीं बनना चाहेंगे? हर कोई उसके बारे में सोचता है, लेकिन सवाल उसकी सोच का नहीं, उसकी क्षमताओं का है. फैसला हाईकमान लेता है. बताया जा रहा है, मुख्यमंत्री के पास कल की बैठक का बुलावा आ गया है. प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को भी दिल्ली से बुलावा आने की चर्चा है. मरकाम गुरुवार को मरहवाही के दौरे पर थे. पार्टी के सभी विधायक दिल्ली जाने वाले हैं. करीब 35 लोग वहां पहुंच गए हैं. शेष विधायक-मंत्री कल जाएंगे. कांग्रेस के दो सांसद भी इसमें शामिल हैं.
http://बस और ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत, 14 घायल







