बलौदाबाजार. जिलें में कोरोना संक्रमण के बीच कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने कोविड टीकाकरण की धीमी गति को लेकर गंभीर चिंता जाहिर की है. उन्होंने कहा कि 18 से 44 वर्ष के सभी अंत्योदय राशन कार्डधारियों के हितग्राहियों का टीकाकरण एवं 45 वर्ष से अधिक उम्र के को-माबिर्ड मरीजों के टीकाकरण की गति जिलें में अच्छी नहीं है. इसे हम सबको मिलकर तेजी प्रदान करना है. यह केवल प्रशासन के भरोसे नही हो सकता इसके लिए सभी जनप्रतिनिधिगण, समाजसेवी संगठन के सदस्य, मीडिया के सभी पत्रकार बंधुओं, सभी समाजों के मुखिया, सभी पंथ एवं धर्म गुरुओं सहित गणमान्य नागरिकों के सामूहिक प्रयास से ही संभव हो पाएगा. इसके लिए सभी से आग्रह है कि आप अपनें अपने क्षेत्रों में अपने आसपास टीकाकरण के लिए पात्रधारी लोगों को प्रेरित करें.
http://शादी में सोशल डिस्टेंसिंग! डंडे के सहारे दूल्हा-दुल्हन ने पहनाई वरमाला
कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने कहा कि आप सभी वैक्सीन को लेकर कही जा रही अफवाहों एवं भ्रामक प्रचार से बचें. वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है. वर्तमान में कोरोना से बचने एवं संक्रमण की गति में कमी लानें के लिए टीकाकरण एक मात्र प्रभावी एवं प्रमाणिक उपाय है. अतः आप सभी अपनें नजदीकी स्थित टीकाकरण केंद्र जाकर टीका अवश्य लगाएं हम सब की सतर्कता एवं जागरूककता से ही कोरोना से बचा जा सकता है.18 से 44 वर्ष के सभी अंत्योदय राशन कार्ड धारियों हितग्राहियों के टीकाकरण संबंध में जानकारी देते हुए जिला मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ खेमराज सोनवानी ने बताया कि कल पहले दिन 6 टीकाकरण केंद्रों में महज कुल 63 हितग्राहियों का टीकाकरण किया गया है. इसी तरह आज शाम 4 बजे तक कुल 149 हितग्राहियों का टीकाकरण हुआ है.
http://ओड़िशा में 14 दिन का लॉकडाउन, 5 से 19 मई तक रहेंगी पाबंदियां







