नई दिल्ली. टीवी एक्ट्रेस टुनिशा शर्मा का शव शनिवार को सेट पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया. बताया जा रहा है कि डिप्रेशन के चलते टुनिशा ने आत्महत्या का गले लगाया है. अब इस मामले को लेकर मुंबई पुलिस ने तुनिषा के एक्स बॉयफ्रेंड और अली बाबा दास्तान ए काबुल अली सीरियल को स्टार शीजान मोहम्मद खान को गिरफ्तार कर लिया है. इतना ही नहीं शीजान के खिलाफ एक्ट्रेस के सुसाइड के लिए उकसाने के मामले को लेकर एफआईआर भी दर्ज की गई है. टुनिशा शर्मा अपने को स्टार शीजान मोहम्मद खान के रिलेशनशिप में थीं.
https://एक्ट्रेस टुनिशा शर्मा ने मेकअप रूम में फांसी लगाकर की खुदकुशी
बताया जा रहा है कि हाल ही में शीजान ने टुनिशा के साथ ब्रेकअप कर लिया था. इस कारण टुनिशा काफी परेशान रह लगीं और फिर शनिवार 24 दिसंबर को उन्होंने सेट पर ही मौत को गले लगा लिया. पुलिस ने टुनिशा के को स्टार शीजान मोहम्मद खान के खिलाफ वालीव पुलिस में एफआईआर दर्ज की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. आईपीसी धारा 306 , आत्महत्या के लिए उकसाना को लेकल शीजान के खिलाफ ये कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वसई कोर्ट में पेश किया जाएगा, इसके बाद शीजान मोहम्मद खान के खिलाफ मुंबई पुलिस की ओर से रिमांड भी मांगी जाएगी.










