আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

एम्स के शोध में दावा- डेल्टा वेरिएंट वैक्सीन लेने के बाद भी कर रहा असर

Published on: June 10, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. कोरोना का डेल्टा वेरिएंट टीकाकरण करा चुके लोगों को भी अपनी चपेट में ले रहा है. हाल ही में एक अध्ययन में इसका खुलासा हुआ. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने हाल ही एक शोध में दावा किया है कि कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद संक्रमित नहीं होंगे, इसकी कोई गारंटी नहीं है. वैक्सीन केवल यह सुनिश्चित करती है कि संक्रमण का असर गंभीर नहीं होगा. अध्ययन में 63 लोगों को शामिल किया गया. इनमें से 36 ने वैक्सीन की दोनों डोज और 27 ने एक डोज ली थी. इनमें से 36 लोगों के नमूनों की जांच की गई, जिनमें 19 ने एक डोज ली और 17 ने दोनों टीके लगवा लिए थे.

http://सरपंच-पूर्व सचिव ने किया 1.40 लाख रुपए का अवैध आहरण

63 प्रतिभागियों में से 10 लोगों ने कोविशील्ड और 53 ने कोवैक्सीन लगवाई थी. इन मरीजों की औसत आयु 37 (21-92) थी, जिनमें से 41 पुरुष और 22 महिलाएं थीं. खास बात यह है कि वैक्सीन लेने के बाद संक्रमित होने वाले मरीजों में किसी की भी मौत नहीं हुई. इससे यह स्पष्ट होता है कि टीकाकरण से मृत्यु दर कम हो रही है। हालांकि, अच्छी खबर यह है कि इसकी रोकथाम में भारत बायोटेक की कोवैक्सीन असरदार बताई जा रही है. हाल ही में हुए शोध में खुलासा हुआ है कि कोवैक्सीन कोविड के खतरनाक वेरिएंट बीटा और डेल्टा वेरिएंट से सुरक्षा प्रदान करती है.

http://गरीब विद्यार्थियों के लिए भेजी कीड़ों वाली सोया बड़ी, शिकायत पर आनन-फानन में रोका गया वितरण

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now