रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पड़ोसी राज्यों मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वेरिएंट के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश में भी इससे सतर्क रहने कहा है. उन्होंने दोनों राज्यों में इस नए वेरिएंट की मौजूदगी को देखते हुए अंतर्राज्यीय सीमाओं पर आवाजाही पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने नागरिकों से भी अपील की है कि वे कोविड-19 एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन करते हुए पूरी सावधानी और सतर्कता बरतें. मास्क का उपयोग, हैंड-हाइजिन और सामाजिक व शारीरिक दूरी के नियमों का कड़ाई से पालन करें.प्रदेश में अभी मिल रहे कोरोना के नए मामलों में डेल्टा प्लस वेरिएंट का पता लगाने एम्स रायपुर और रायपुर मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब से एडवांस स्टडी के लिए सैंपल भुवनेश्वर एम्स और अन्य शहरों में भेजे जा रहे हैं. अब तक यहां किसी भी सैंपल में डेल्टा प्लस वेरिएंट नहीं पाया गया है.
http://Realme Narzo 30, Narzo 30 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
1.58 लाख से अधिक कोविड-19 वैक्सीन डोज लगाई गई
रायपुर. प्रदेश में कल 23 जून को 1 लाख 58 हजार 472 लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की डोज दी गई. इसके लिए राज्य में 3847 केंद्र बनाए गए थे. राज्य में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में अब तक 79 लाख 86 हजार496 कुल डोज लगाए गए हैं. स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल 23 जून को 18से 44आयु वर्ग के 1 लाख 25966 लोगों को प्रथम डोज, 5044 को दूसरी डोज लगाई गई.45 वर्ष से अधिक उम्र के 10594 लोगों को पहली डोज और 15766 लोगों को दूसरी डोज दी गई. आज की स्थिति में प्रदेश में 16 लाख 68 हजार 670 वैक्सीन डोज उपलब्ध है.
http://जहरीले करैत ने डसा तो गुस्साए युवक ने फन काटकर खा लिया!







