আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मुख्यमंत्री ने घायल आरक्षक से दूरभाष पर की बात, की बहादुरी की प्रशंसा

Published on: August 6, 2021
---Advertisement---

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के गोलबाजार थाना के अंतर्गत निगरानीशुदा बदमाशों की धर-पकड़ के दौरान घायल हुए आरक्षक कुलदीप नेताम से दूरभाष पर चर्चा कर उनका कुशलक्षेम जाना. मुख्यमंत्री ने आरक्षक श्री नेताम को साहस के साथ बदमाशों का मुकाबला करने के लिए उनकी बहादुरी की प्रशंसा की और उनका हौसला बढ़ाया. गौरतलब है कि आज रायपुर के गोलबाजार इलाके में निगरानीशुदा दो बदमाशों ने धर-पकड़ के दौरान आरक्षक श्री नेताम को चाकू मारकर घायल कर दिया था. घायल होने के बावजूद आरक्षक श्री नेताम ने बहादुरी और कर्तव्य परायणता का परिचय देते हुए दोनों बदमाशों को अकेले दबोचकर थाना लाया गया. गोलबाजार थाना में इन दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

http://जंगल में युवक की फांसी पर तो युवती की जमीन पर मिली लाश

चिटफंड कंपनियों से धन वापसी हेतु निवेशकों से आवेदन प्राप्त करने की अवधि अब 20 अगस्त तक बढ़ी

रायपुर. शासन के आदेशानुसार चिटफंड कंपनियों से धन वापसी के लिए निवेशकों से आवेदन प्राप्त करने की अवधि बढ़ाकर 20 अगस्त तक बढ़ा दी गई है. पूर्व में निवेशकों से आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 6 अगस्त थी. चिटफंड कंपनियों में निवेशकों की अत्यधिक संख्या को दृष्टिगत रखते हुए आवेदन प्राप्त करने की तिथि में वृद्धि की गई है.

http://होटल में जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश, महिला दलाल समेत 8 गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now