रायपुर. राज्य सरकार ने जिले के प्रभारी मंत्रियों के प्रभार में फेरबदल किया है. जारी आदेश के अनुसार मंत्री टीएस सिंहदेव को बेमेतरा और कवर्धा का प्रभार दिया गया है तो वहीं मंत्री रविंद्र चौबे को फिर से रायपुर का प्रभार सौंपा गया है. देखिए पूरी सूची-
http://योग दिवस पर सुबह 6:30 बजे कार्यक्रम को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
टीएस सिंहदेव – बेमेतरा, कबीरधाम
ताम्रध्वज साहू – महासमुंद, कोरिया
रविन्द्र चौबे – रायपुर
प्रेमसाय सिंह टेकाम – रायगढ़, कोरबा
मोहम्मद अकबर – दुर्ग
कवासी लखमा – बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंडागांव, नारायणपुर
शिव डहरिया – सरगुजा, बलरामपुर, सुरजपुर
अनिला भेड़िया – कांकेर, धमतरी
गुरू रूद्र कुमार – मुंगेली, सुकमा
जयसिंह अग्रवाल – बिलासपुर, जांजगीर, पेंड्रा
उमेश पटेल – बलौदाबाजार, बालोद, जशपुर
अमरजीत भगत – राजनांदगांव, गरियाबंद
http://एसबीआई की इस स्कीम से हर महीने कमा सकते हैं 10 हजार रुपए
अवैध रेत की कार्रवाई में आई गति
राजनांदगांव. कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश के बाद खनिज विभाग द्वारा अवैध रेत की कार्रवाई में गति आई है. मानपुर तहसील के ग्राम कोहका में 40 हाइवा रेत एवं ग्राम जामडी 70 हाईवा रेत जब्त किया गया. अवैध भण्डारकर्ता अमजद खान और मनोज सुरते को अवैध रेत के संबंध में नोटिस जारी किया गया है. उप संचालक खनिज प्रशासन राजेश मालवे के मार्गदर्शन में खनिज अमला द्वारा कार्रवाई की गई. रेत, गिट्टी, ईट का परिवहन 18 वाहनों में किया जा रहा था, जिस पर खनिज विभाग द्वारा कार्रवाई की गई. जब्त करने के बाद सभी वाहन डोंगरगांव थाना, लालबाग थाना, घुमका, अम्बागढ़ चौकी, मोहला, मानपुर थाना के सुपुर्द किया गया है.







