रायपुर. प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. एक-दो स्थानों पर वज्रपात की भी आशंका है. रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी एचपी चंद्रा के मुताबिक एक निम्न दाब का क्षेत्र पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पूर्व- मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है. इसके अगले 48 घंटे में और प्रबल होकर पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी-उत्तर तटीय आंध्रप्रदेश-दक्षिण तटीय ओडिशा के ऊपर पहुंचने की संभावना है.
https://ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 साल की उम्र में निधन
वहीं मानसून द्रोणिका जैसलमेर, भोपाल, गोंदिया, जगदलपुर, कलिंगपटनम और उसके बाद पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर निम्न दाब के केंद्र तक, माध्य समुद्र तल पर स्थित है. इसके प्रभाव से 9 सितम्बर को प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने और भारी बारिश होने की भी संभावना है. मौसम विज्ञानियों के मुताबिक भारी बारिश का क्षेत्र मुख्य रूप से दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है. मौसम विज्ञानियों के मुताबिक कुछ दिनों में भारी वर्षा का एक दौर और आएगा.
https://VIDEO : गुरमीत के साथ प्रेग्नेंट देबिना का डांस देख हो जाएंगे हैरान







