আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

चाणक्य नीति : जिन लोगों में होता है ये एक गुण, उन्हें कभी नहीं होती धन की कमी

Published on: March 2, 2021
---Advertisement---

आचार्य चाणक्य ने अपने नीतिशास्त्र यानी ‘चाणक्य नीति’ में मनुष्य के जीवन से जुड़े अनेकों पहलुओं के बारे में लिखा है. चाणक्य नीति मनुष्य को सफलता की ओर ले जाने का मार्ग दिखाती है. अगर कोई मनुष्य आचार्य चाणक्य की बातों का अनुसरण करता है तो उसका पूरा जीवन खुशहाली के साथ व्यतीत होता है और उसे समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता. चाणक्य नीति के 17वें अध्याय के 14वें श्लोक में आचार्य चाणक्य ने लिखा है-

परोपकरणं येषां जागर्ति हृदये सताम्।
नश्यन्ति विपदस्तेषां सम्पदः स्युः पदे पदे।।

http://चाणक्य नीति : अपने हाथों से करें ये काम, होगा धनलाभ, मिलेगी कामयाबी

अर्थात जिन सज्जन पुरुषों के हृदय में परोपकार की भावना होती है, उनके जीवन की सभी आपत्तियां-विपत्तियां और विपदाएं दूर हो जाती हैं और उन्हें पग-पग पर संपत्ति और सफलता प्राप्त होती है. इस श्लोक के माध्यम से आचार्य चाणक्य कहते हैं कि एक अच्छा और बेहतर इंसान वही है जो दूसरों की मदद करता है और जिसके मन में परोपकार की भावना होती है. परोपकार से भरे व्यक्ति के जीवन में अगर कभी कोई समस्या या विपदा आती भी है तो वह अपने आप हल हो जाती है और ऐसे लोगों को जीवन के हर कदम पर धन-संपत्ति और सफलता की प्राप्ति होती है.

ऐसा नहीं सोचना चाहिए कि दूसरों की मदद करने से आपकी धन-संपत्ति घट जाएगी या उसमें किसी तरह की कमी होगी. इसके ठीक उलट अगर आप दूसरों की मदद करते हैं और परोपकार करते हैं तो आपके घर में हमेशा लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि स्वार्थी मनुष्य का जीवन व्यर्थ है. इसलिए मनुष्यों को एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए.

http://चाणक्य नीति : अगर स्वभाव में हैं ये चीजें तो निश्चित होगी आपकी बर्बादी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now