আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी, 88.78% स्टूडेंट्स हुए पास

Published on: July 13, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने सोमवार को ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी. उन्होंने नतीजों के लिए विद्यार्थियों, अभिभावकों और अध्यापकों को बधाई दी. उन्होंने बताया कि CBSE Class XII Results cbseresults.nic.in पर चेक किए जा सकते हैं. मंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों का स्वास्थ्य और बेहतर शिक्षा उनकी प्राथमिकता है. बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिककुल रिजस्टर्ड 1203595 विद्यार्थियों में से 1192961 ने परीक्षा दी थी.

http://एक्ट्रेस दिव्या चौकसे का निधन, आखिरी शब्द- मैं मृत्यु शय्या पर हूं

इनमें से 1059080 पास हुए हैं. सीबीएसई 12वीं में इस साल 88.78 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं. इस साल मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई है. इस साल बारहवीं कक्षा का रिजल्ट पिछले साल से 5.38 फीसदी बेहतर रहा है. बेंगलुरु में सीबीएसई के बारहवीं कक्षा का रिजल्ट  97.05 फीसदी रहा है. त्रिवेंद्रम ने सीबीएसई के बारहवीं के रिजल्ट में 97.67 फीसदी से टॉप किया है. दिल्ली वेस्ट के सीबीएसई बारहवीं के नतीजे 94.6 फीसदी रहा है. दिल्ली का ओवरऑल रिजल्ट 94.39 फीसदी रहा है.

http://लॉज में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, 3 युवतियों समेत 6 गिरफ्तार

CBSE 12वीं कक्षा के रिजल्ट इन वेबसाइट्स पर चेक कर सकते हैं.

cbseresults.nic.in

cbse.nic.in

results.nic.in

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now