दुर्ग. छावनी पुलिस ने लॉज में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए 3 युवतियों सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. सभी के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है. पुलिस के मुताबिक पावर हाउस के महात्मा गांधी मार्केट में स्थित एक लॉज में मुखबिर से देह व्यापार की सूचना मिली. सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर प्वाइंटर को भेजा, प्वाइंटर के इशारे पर पुलिस की टीम ने लॉज में दबिश दी. जहां कमरे की तलाशी लेने पर तीन युवती, एक दलाल, एक ग्राहक संदेहजनक अवस्था मे पाए गए जिन्हे गिरफ्तार किया गया. मौके से पुलिस को देह व्यापार से संबंधित चीजें, चिन्हांकित नोट, देह व्यापार से अर्जित रकम बरामद की. लॉज के मैनेजर ने लॉज में चल रहे देह व्यापार की बात स्वीकार की, उसके काउंटर से भी पुलिस ने देह व्यापार से चीजें बरामद की है.
http://छत्तीसगढ़ में मिले 150 नए कोरोना मरीज, अब 909 एक्टिव केस
28 हजार 69 जरूरतमंदों को मिला निःशुल्क भोजन व खाद्यान्न पैकेट
रायपुर. कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन की वजह से उत्पन्न परिस्थिति को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य में गरीबों, श्रमिकों और निराश्रित लोगों को निःशुल्क भोजन व खाद्यान्न पैकेट उपलब्ध कराए जाने का सिलसिला जारी है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप जरूरतमंदों की मदद के लिए जिलों में संचालित क्वारंटाइन सेंटर एवं राहत शिविरों में 12 जुलाई को 28 हजार 69 जरूरतमंदों, श्रमिकों और निराश्रितों को निःशुल्क भोजन एवं खाद्यान्न पैकेट उपलब्ध कराया गया. जिला प्रशासन एवं स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए जरूरतमंद लोगों को मॉस्क, सेनेटाइजर एवं अन्य उपयोगी सामग्री का वितरण भी किया जा रहा है. प्रशासन एवं स्वयंसेवी संस्थाओं की मदद से आज 12 जुलाई को 1377 मास्क, सेनेटाईजर और साबुन आदि का वितरण किया गया.
http://डकैती की योजना बनाते 7 गिरफ्तार, पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद







