আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

लालू-राबड़ी समेत 16 लोगों के खिलाफ CBI ने दाखिल की चार्जशीट

Published on: October 7, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. सीबीआई ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और 14 अन्य के खिलाफ नौकरी के बदले जमीन घोटाले में चार्जशीट दाखिल की है. सीबीआई ने चार्जशीट में लालू यादव और तत्कालीन जीएम को आरोपी बनाया है. साथ ही लालू प्रसाद यादव के परिवार के अन्य सदस्यों को जांच के घेरे में रखा है सीबीआई ने लालू यादव, राबड़ी देवी के अलावा उनकी बेटी मीसा भारती और 13 अन्य लोगों को आरोपी बनाया है. रेलवे में कथित घोटाले से संबंधित सीबीआई ने 23 सितंबर, 2021 को प्रारंभिक जांच दर्ज की थी, जिसे 18 मई को प्राथमिकी में बदल दिया गया था. ये घोटाला 2004 से 2009 के बीच हुआ था तब लालू प्रसाद यादव यूपीए सरकार में रेल मंत्री थे.

https://PM Kisan: दिवाली से पहले किसानों को मिलेगा तोहफा, जल्द आएगी 12वीं किस्त!

आरोप है कि लालू यादव के रेल मंत्री रहते हुए रेलवे भर्ती में घोटाला हुआ और नौकरी लगवाने के बदले आवेदकों से जमीन ली गई थी. एजेंसी के अनुसार, उम्मीदवारों को कथित तौर पर रेलवे अधिकारियों द्वारा अनुचित जल्दबाजी में आवेदन करने के तीन दिनों के भीतर समूह डी पदों पर विकल्प के रूप में नियुक्त किया गया था और बाद में जब इन व्यक्तियों ने स्वयं या उनके परिवार के सदस्यों ने अपनी जमीन हस्तांतरित कर दी थी तो इन्हें नियमित कर दिया गया. सीबीआई ने आरोप लगाया कि राबड़ी देवी और उनकी दो बेटियों के नाम पर जमीन ली गई थी. केंद्रीय एजेंसी ने आरोप लगाया है कि पटना में करीब 1.05 लाख वर्ग फुट की जमीन लालू प्रसाद के परिवार के सदस्यों ने विक्रेताओं को नकद भुगतान कर अधिग्रहित की थी.

https://साधुओं की पिटाई मामले में 4 गिरफ्तार, 35 संदिग्धों की तलाश जारी

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now