नई दिल्ली. अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है. मोदी सरकार ने किसानों को दिवाली से पहले तोहफा दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार केंद्र सरकार 17 और 18 अक्टूबर को पीएम किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त जारी कर सकती है. इस दौरान कृषि स्टार्टअप कॉन्क्लेव और किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया है. लिहाजा इस मौके पर किसानों के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर हो सकते हैं.
https://शिकायत के बाद मंत्रालय में अटैच खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के भृत्य की सेवा समाप्त
देश के किसान 12वीं किश्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. दरअसल, इस बार e-KYC की प्रक्रिया और किसानों के डेटाबेस के सत्यापन के कारण पीएम किसान की सहायता राशि में देरी हो रही है. बता दें अब तक सरकार किसानों के बैंक खातों में 11 किश्तें जमा कर चुकी है.11वीं किश्त के पैसे 31 मई को ट्रांसफर किए गए थे. केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के बैंक खाते में हर साल 6 हजार रुपए ट्रांसफर करती है. इस योजना के माध्यम से सरकार 2000 रुपए की तीन किश्तें हर चार माह के अंतराल में किसानों के लिए जारी करती है.
https://दामाद के मुंह पर गोबर पोता, चप्पल की माला पहना कर डीजे पर निकाला जुलूस










