रायगढ़. किरोड़ीमल नगर के एसबीआई एटीएम में कैश डालने जा रहे कैश वैन से लाखों की लूट हुई है. जानकारी के मुताबिक आजाद चौक में दो नकाबपोश बाइक सवारों ने दोपहर करीब 2 बजे कैश वैन के ड्राइवर को गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गार्ड की हालत गंभीर है. उन्हे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि कैश वैन एटीएम में रुपए डालने आया था, उसी दौरान यह घटना हुई. हालांकि लूट कितने की हुई है इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि करीब 13 लाख की लूट हुई है. इस घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई है. पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर लूटेरों की तलाश शुरू कर दी है.
http://15 अगस्त को लॉन्च हो सकती है कोरोना की वैक्सीन COVAXIN
वन भैंसों ने ग्रामीणों को किया घायल
महासमुंद. सरायपाली से लगे मोखापुटका, बरिहापाली, लुकापारा, तेलीडिपा परसदा में गुरुवार को 2 वन भैसों को घूमते देखा गया. बारिश के बाद से कृषि कार्य में लगे किसान इसके चलते दहशत में हैं. लुकापारा परसदा के पास तेलीपारा में दो ग्रामीणों को वन भैंसे (बायसन) ने जख्मी कर दिया है, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. वन अधिकारी ने बताया कि दो वन भैंसे सरायपाली एवं बसना क्षेत्र में देखे गए हैं उसमें से एक बसना परिक्षेत्र में चला गया है एवं एक सरायपाली के परसदा, बरिहापाली, लूकापारा क्षेत्र में घूम कर रहा हैं. इसमें सुखनंद और रोहित पिता गिरधारी लाल वैष्णव को चोट लगी है. वनभैंसे के हमले से सुखनंद को मामूली चोट लगी थी जिसे छुट्टी दे दी गई है.
http://हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर फायरिंग, डीएसपी समेत 8 शहीद







