नई दिल्ली. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में बिहार के मुजफ्फरपुर में सलमान खान और करण जौहर समेत 8 के खिलाफ केस दर्ज हुआ है. वकील सुधीर कुमार ओझा ने आइपीसी की धारा 306, 109, 504 और 506 के तहत इनके खिलाफ मुकदमा कराया है. इस मामले में कोर्ट ने सुनवाई के लिए 3 जुलाई की तारीख तय की है. मुजफ्फरपुर में दर्ज मुकदमें में सलमान खान, करण जौहर, आदित्य चोपड़ा, शाजिद नाडियावाला, संजय लीला भंसाली, एकता कपूर, दिनेश विजया और टी-सीरीज के भूषण कुमार को आरोपी बनाया गया है.
http://चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में छत्तीसगढ़ का लाल शहीद
वकील सुधीर ने आरोप लगाया है कि इन लोगों ने सुशांत सिंह को आत्महत्या के लिए मजबूर किया. सुशांत को करीब सात फिल्मों से निकाला गया और उनकी कुछ फिल्मों को रिलीज नहीं होने दिया गया. इन सभी बातों के चलते सुशांत ने आत्मघाती कदम उठाया. बता दें कि सुशांत सिंह ने रविवार को मुबंई के अपने फ्लैट में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी. सुशांत की मौत को लेकर बिहार में लोगों का गुस्सा भी चरम पर है. मंगलवार को राजधानी पटना समेत अन्य जगहों पर उनकी मौत की जांच की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन भी हुआ था.
http://पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10974 नए मामले, 2003 की मौत
I have filed a case against 8 people including Karan Johar, Sanjay Leela Bhansali, Salman Khan & Ekta Kapoor under Sections 306, 109, 504 & 506 of IPC in connection with actor Sushant Singh Rajput's suicide case in a court in Muzaffarpur, Bihar: Advocate Sudhir Kumar Ojha pic.twitter.com/9jNdqvXVKr
— ANI (@ANI) June 17, 2020










