আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10974 नए मामले, 2003 की मौत

Published on: June 17, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 10,974 नए मामले सामने आए हैं और 2003 लोगों की मौत हुई है. दरअसल, महाराष्ट्र और दिल्ली ने मौत के पुराने आंकड़ों को भी जोड़ दिया है. जिससे मरने वालों की तादाद पहली बार 2,000 पार कर गई. देश भर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 3,54,065 हो गई है. इनमें से 1,55,227 सक्रिय मामले हैं, वहीं 1,86,935 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 11,903 लोगों की मौत हो चुकी है. रिकवरी रेट 52.79 प्रतिशत पर पहुंच गया है.

http://करंट से हाथी की मौत मामले में विद्युत विभाग के सब इंजीनियर समेत 5 गिरफ्तार

लगातार 11वें दिन महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

नई दिल्ली. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी जारी है. आज पेट्रोल की कीमत में 55 पैसे और डीजल की कीमतों में 69 पैसे का इजाफा हुआ है. पिछले 11 दिनों में पेट्रोल जहां 6.00 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ है वहीं डीजल की कीमत भी 6.40 रुपए प्रति लीटर बढ़ गई है. राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 77.28 रुपए प्रति लीटर हो गई है. वहीं डीजल की कीमत 75.79 रुपए हो गई है. मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल क्रमश: 84.15, 80.86 और 79.08 रुपए वहीं डीजल की कीमत क्रमश: 74.32, 73.69 और 71.38 रुपए हो गई है.

http://प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से वंचित किसानों को डेटा सुधारने का मौका

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now